Site icon Dainik Savera Times

बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मलूक नागर को गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल में शामिल किया।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बीएसपी ने इस बार बिजनौर सीट से सांसद मलूक नागर का टिकट काट दिया था। उनकी जगह मायावती ने चौधरी ब्रजेंद्र सिंह को बीएसपी का उम्मीदवार बनाया है।लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही मलूक नागर के बीएसपी छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। लेकिन बिजनौर से टिकट कटने के बाद उन्होंने अब पार्टी छोड़ दी है।

पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही मलूक नागर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। मलूक नागर ने राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने पर कहा, साल 2006 से मैं बसपा में हूं। ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, 18 साल तक बसपा में कोई और नहीं टिका। बसपा में लोग या तो पार्टी से निकाल दिए जाते हैं या पार्टी छोड़कर चले जाते हैं।

Exit mobile version