Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

April 11, 2023

पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

चंडीगढ़ (विनीत कपूर): पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल मोहाली कोर्ट ने सुंदर शाम अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अरोड़ा ने अपने वकील के माध्यम से प्लॉट घोटाले में जमानत याचिका दायर की थी। विजिलेंस ने पूर्व मंत्री समेत कुल 10 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इस मामले की सुनवाई के दौरान अरोड़ा के वकील ने तर्क दिया कि पूछताछ हो चुकी है और अब और कुछ रिकवर भी नहीं करना है इसलिए उनके मुवक्किल को जमानत दी जाए। वहीं विजिलेंस ने तर्क दिया कि आरोपी बड़ा मंत्री रह चुका है। उसे कानूनी दांव पेच पता है। अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह गवाहों और केस को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने तर्क सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें