Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : शोभायात्रा के दौरान हुआ बड़ा धमाका…घरों की टूटी खिड़कियां, कारें भी क्षतिग्रस्त, देखें CCTV Video

October 10, 2024

Big Breaking : शोभायात्रा के दौरान हुआ बड़ा धमाका…घरों की टूटी खिड़कियां, कारें भी क्षतिग्रस्त, देखें CCTV Video

होशियारपुर : होशियारपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां पर शोभा यात्रा के दौरान जबरदस्त धमाका हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब भगवान हनुमान के स्वरूप काे लेकर जा रहे थे, तभी युवकाें ने पटाखे जला दिया, जिस कारण जाेरदार धमाका हुआ, जिस कारण आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और आसपास खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दोनों को मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर जहां प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं विधायक ब्रहमशंकर जिम्पा भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जाना।

बता दें, ये हादसा होशियारपुर के मोहल्ला प्रहलाद में हुआ हैं, जहां पर सुबह भगवान हनुमान के स्वरूप काे लेकर जा रहे थे, तभी युवकाें ने पटाखे जला दिए, जिसकी चीगरी वहां पर पड़ी बाेरी में लग गई, जिस कारण जाेरदार धमाका हाे गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और आसपास खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें