Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : AAP पंजाब को मिला नया अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री Aman Arora के नाम पर लगी मुहर

AAP Punjab New President

AAP Punjab New President

AAP Punjab New President : पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) को आज नया अध्यक्ष मिल गया हैं। सीएम मान ने कुछ समय पहले ही पद छाेड़ने की इच्छा जताई थी। आप के वरिष्ठ नेता अमन अरोड़ा को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह लेंगे। अरोड़ा को राज्य पार्टी प्रमुख बनाए जाने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की हैं।

सीएम मान ने साेशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

बता दें, सीएम मान ने कुछ समय पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जताई थी। सीएम मान जनवरी 2019 से इस पद पर थे। हालांकि पार्टी ने इससे पहले प्रिंसिपल बुध राम को मान के साथ काम करने के लिए “कार्यकारी अध्यक्ष” नियुक्त करने का प्रयोग किया था, लेकिन यह स्पष्ट रूप से काम नहीं आया।

Exit mobile version