Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : बाबा Gurinder Singh Dhillon ने किया ऐलान, डेरा ब्यास के नए प्रमुख बने Jasdeep Singh Gill

September 2, 2024

Big Breaking : बाबा Gurinder Singh Dhillon ने किया ऐलान, डेरा ब्यास के नए प्रमुख बने Jasdeep Singh Gill

ब्यास : बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बड़ा ऐलान किया हैं, कि डेरा ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल हाेंगे। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पूज्य संत सतगुरु एवं संरक्षक बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुखदेव सिंह गिल के पुत्र जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसायटी का संरक्षक मनोनीत किया है। वे आज यानि 2 सितम्बर 2024 से तत्काल प्रभाव से संरक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

जसदीप सिंह गिल राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसायटी के संत सतगुरु के रूप में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के उत्तराधिकारी भी होंगे तथा उन्हें नाम दीक्षा देने का अधिकार होगा।

बाबा जी ने कहा कि जिस प्रकार हुजूर महाराज जी के बाद उन्हें संगत का भरपूर सहयोग एवं प्यार मिला है, उसी प्रकार उन्होंने इच्छा एवं अनुरोध किया है कि जसदीप सिंह गिल को भी संरक्षक एवं संत सतगुरु के रूप में उनकी सेवा करने में वही प्यार एवं स्नेह दिया जाए।

बता दें, 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल कैम्ब्रिज से केमिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट हैं और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के पूर्व छात्र हैं, जो इसके संरक्षक और ‘संत सतगुरु’ हैं। गिल वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं।

बता दें, कुछ साल पहले बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो को कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसका लंबा इलाज चला। वहीं बाबा गुरिंदर ढिल्लों हृदय रोग से भी पीड़ित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें