Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : ड्रग्स तस्करी में फंसी BJP की बड़ी नेता…पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : बीजेपी ने पूर्व विधायक सतकार कौर को पार्टी से निकाला दिया हैं। कल ही पुलिस ने सतकार कौर काे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। ड्रग तस्करी मामले में फंसी पूर्व विधायक सतकार कौर को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। सतकार कौर कांग्रेस छोड़कर 2022 में बीजेपी में शामिल हुईं थी, इससे पहले वे कांग्रेस की विधायक भी रहीं हैं।

बता दें, फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस की पूर्व विधायक सतकार कौर को पुलिस ने खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी आईजी सुखचैन गिल ने कल खुद दी। इस मौके पर तलाशी के दौरान नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त की गईं। आईजी सुखचैन गिल ने कहा कि सत्कार कौर खुद ड्रग्स का सौदा करने आई थी।

आईजी सुखचैन गिल ने कहा कि एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। उसने पुलिस से यह भी कहा कि वे उसे रंगे हाथ सौंप सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। इस बीच उन्होंने भागने की भी कोशिश की हैं। इस दौरान चिट्टा, ड्रग मनी और 4 गाड़ियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि इसके अलावा 4-5 नंबर प्लेट भी मिली हैं, जिनका गाड़ियों से कोई लेना-देना नहीं है। जो बाद में बीजेपी में शामिल हो गए, जो अब बीजेपी के नेता हैं।

Exit mobile version