Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंजाब सरकार को मिली बड़ी राहत, कल सभी पंचायतों में हाेंगे चुनाव

October 14, 2024

Big Breaking : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंजाब सरकार को मिली बड़ी राहत, कल सभी पंचायतों में हाेंगे चुनाव

चंडीगढ़ : पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई हैं। इस दौरान कोर्ट में करीब 700 याचिकाओं काे खारिज कर दिया हैं। इससे पहले बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए करीब 250 पंचायतों के चुनाव पर 16 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई थी। अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया हैं, कि सभी पंचायताें में चुनाव हाेंगे।

पंजाब सरकार ने आज एक अर्जी दायर की थी, कि जाे 250 पंचायतों के चुनाव पर 16 अक्टूबर काे सुनवाई हाेनी थी, उसका फैसला भी आज ही कर दिया जाएं, क्याेंकि 15 अक्टूबर काे चुनाव हाेने हैं। इसलिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई सुनाते हुए सभी याचिकाओं काे खारिज कर दिया हैं। इसी तरह कल 15 अक्टूबर काे सभी पंचायताें में चुनाव हाेंगे।

पंजाब में कल 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। इस बार पार्टी सिंबल पर भी चुनाव नहीं हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी दलों का आरोप है कि गैर-सत्तारूढ़ दलों से जुड़े लोगों और उम्मीदवारों का नामांकन जबरन रद्द किया गया है। विपक्ष ने कहा कि ऐसे किसी भी उम्मीदवार को कोई एनओसी जारी नहीं की गई है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए हैं। मामला चुनाव आयोग तक भी पहुंच गया है।

राज्य में वर्तमान में 13937 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें चुनाव हो रहे हैं। 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव के लिए 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। चुनाव तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा मतदान के दिन पूरे पंजाब में छुट्टी की घोषणा की गई है ताकि बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए आगे आएं। सीएम भगवंत मान की अपील पर कई गांवों के पंच और सरपंचों को भी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से चुना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें