Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : BJP के कार्यकारी अध्यक्ष Ashwani Sharma के बड़े भाई RP Sharma का हुआ निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

RP Sharma passed away : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद (आर.पी.) शर्मा का निधन हो गया है। बता दें कि वह 63 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

15 दिन से चल रहा था इलाज

आर.पी. शर्मा का चंडीगढ़ पीजीआई में पिछले 15 दिनों से इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें पिछले तीन दिनों से आईसीयू में रखा गया था। वहीं बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार का अहम सहारा थे

आर.पी. शर्मा पावर ग्रिड से एजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें अश्वनी शर्मा के जीवन में एक मजबूत सहारा माना जाता था। पिता तुल्य माने जाने वाले आर.पी. शर्मा हर मुश्किल घड़ी में अपने छोटे भाई के साथ खड़े रहते थे। दोनों भाई संयुक्त परिवार के तौर पर एक ही घर में रहते थे।

29 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

परिवार के अनुसार, आर.पी. शर्मा का अंतिम संस्कार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानकोट स्थित सिविल अस्पताल के पास श्मशान घाट में किया जाएगा।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आर.पी. शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Exit mobile version