Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIG Breaking : भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कैबिनेट मंत्री Fauja Singh Sarari ने दिया इस्तीफा

January 7, 2023

BIG Breaking : भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कैबिनेट मंत्री Fauja Singh Sarari ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ : पंजाब के फौजा सिंह सरारी ने मंत्रिमंडल से निजी कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को इस्तीफा दे दिया, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूर कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे नए चहरे को बतौर मंत्री राजभवन में राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे। दरअसल फौजा सिंह पर भ्रष्टाचार पर आरोप लगे थे। उनका एक ऑडियो टेप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फौजा सिंह पर आरोप लगा था कि वो इस ऑडियो टेप में एक ठेकेदार के साथ जबरन वसूली की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इन सब आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक साजिश का हिस्सा बताया था।

फौजा सिंह को पंजाब में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्री पद सौंपा गया था। उनके पास खाद्य और बागबानी मंत्रालय सौपा गया था। फौजा सिंह सरारी पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़ा और बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक बने। सरारी राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं।जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे नये चहरे को बतौर मंत्री राजभवन में राज्यपाल दिलवायंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें