Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : CBSE ने उठाया बड़ा कदम…देश के 21 स्कूलों की मान्यता की रद्द, सिर्फ कागजों पर चल रहा थे स्कूल

November 7, 2024

Big Breaking : CBSE ने उठाया बड़ा कदम…देश के 21 स्कूलों की मान्यता की रद्द, सिर्फ कागजों पर चल रहा थे स्कूल

CBSE Cancels Recognition : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देश के 21 स्कूलाें की मान्यता काे रद्द कर दिया हैं। कहा जा रहा हैं, कि यह स्कूल सिर्फ कागजाें पर चल रहे थे। इन स्कूलाें में दिल्ली के 16 स्कूल शामिल हैं। इसके इलावा 5 राजस्थान के स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलाें में खेमा देवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली के नरेला में विवेकानंद स्कूल, संत ज्ञानेश्वर मॉडल स्कूल, अलीपुर, पीडी मॉडल सेकेंडरी स्कूल, सुल्तानपुरी रोड, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, राजीव नगर एक्सटेंशन, खंजवाल, पश्चिमी दिल्ली में स्थित भारती विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, चंद्र विहार, पश्चिमी दिल्ली में स्थित, यूएसएम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, नांगलोई में स्थित, एसजीएन पब्लिक स्कूल और एमडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

इसके इलावा, बापरोला में आरडी इंटरनेशनल स्कूल, उत्तर पश्चिम दिल्ली के मदनपुर डबास में हीरालाल पब्लिक स्कूल, मुंगेशपुर में बीआर इंटरनेशनल स्कूल, रोहिणी सेक्टर 21 में हंसराज मॉडल स्कूल, ढांसा रोड पर केआरडी इंटरनेशनल स्कूल और मुंडाका में एमआर भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित हैं। साथ ही राजस्थान के सीकर में विद्या भारती पब्लिक स्कूल, कोटा में शिव ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एलबीएस पब्लिक स्कूल और लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इसी तरह सीकर स्थित प्रिंस हायर सेकेंडरी स्कूल भी शामिल है।

CBSE ने स्कूलाें की मान्यता इसलिए रद्द की क्याेंकि यह कागजाें पर चल थे। यहां तक की कुछ स्कूल ऐसे भी थे, जाे मानक की कई आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर रहे थे। यहां तक की इन स्कूलाें में ना ताे पुस्तकालय था, ना विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं भी नहीं थी, जिसके चलते CBSE ने इन सभी स्कूलाें की मान्यता रद्द कर दिया हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें