Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : पंजाब कैबिनेट में बदलाव, 5 नए मंत्रियों की एंट्री; CM Mann की मौजूदगी में ली शपथ

September 23, 2024

Big Breaking : पंजाब कैबिनेट में बदलाव, 5 नए मंत्रियों की एंट्री; CM Mann की मौजूदगी में ली शपथ

चंडीगढ़ : पंजाब के मंत्रिमंडल में आज बड़ा फेरबदल हो गया हैं। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में कैबिनेट में 5 नए चेहरों को शामिल किया गया हैं। हरदीप सिंह मुंडियां, तरुणप्रीत सिंह सोंध, बरिंदर कुमार गोयल और मोहिंदर भगत और डॉ रवजोत सिंह सहित 5 नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसके इलावा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

सरकार के तीन महीने के कार्यकाल में यह चौथा फेरबदल है। अब तक सीएम भगवंत मान समेत कैबिनेट में 15 मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। पंजाब कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के बाद बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर सांसद चुने गए हैं।

उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसमें सरकार में खेल मंत्री के पद पर काम करना भी शामिल है। नतीजतन, उनके पद पर नई नियुक्ति की संभावना है।

4 मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मौजूदा मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और बलकार सिंह को हटा दिया गया है। इन मंत्रियों के इस्तीफे भी शपथ समारोह से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के पास पहुंच चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें