Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों ने किया बड़ा ऐलान….इस दिन करेंगे सड़कों काे जाम

October 11, 2024

किसानों ने किया बड़ा ऐलान….इस दिन करेंगे सड़कों काे जाम

चंडीगढ़ : किसानाें ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि किसान जत्थेबंदियों पूरे पंजाब में 13 अक्टूबर को 12 से 3 बजे तक सड़क काे बंद जाम करेंगी। इसके बाद 14 अक्टूबर को श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंडल के साथ संयुक्त बैठक हाेंगी, जिसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल, धान की खरीद ना हाेने के कारण किसान जत्थेबंदियों, आढ़तियों और राइस मिल एसोसिएशन की आज चंडीगढ़ में एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि पूरे पंजाब में 13 अक्टूबर को 12 से 3 बजे तक सड़क काे बंद कर दिया जाएंगे। धान मंडियों में जा रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं हाे पा रही हैं। जिसके बाद ये फैसला लिया गया हैं।

बता दें, पूरे पंजाब की सड़काें काे बंद किया जाएगा, चाहे वह नेशनल हाइवे हाे या राज्य राजमार्ग हाे सभी सड़काें काे बंद किया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंडल के साथ संयुक्त बैठक हाेंगी, जिसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें