Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की हुई घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग

May 25, 2025

Big Breaking: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की हुई घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग

लुधियाना: पंजाब की सियासत एक बार फिर गर्माने को तैयार है। चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह उपचुनाव प्रदेश की राजनीति में कई समीकरण बदल सकता है। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

-मतदान की तारीख

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार लुधियाना पश्चिम में मतदान 19 जून 2025 को कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

-परिणाम की घोषणा

वोटों की गिनती 23 जून 2025 को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

-राजनीतिक हलचल तेज

घोषणा के साथ ही सभी प्रमुख दलों ने उम्मीदवारों की खोज तेज कर दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उपचुनाव न सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे पंजाब की आगामी राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

ये भी पढ़ें- OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें