Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking: एक और मामले में फंसे MLA Raman Arora, रामा मंडी थाने में हुआ नया मामला दर्ज

MLA Raman Arora case : जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें 105 दिनों के बाद रेगुलर बेल प्रदान की थी। लेकिन राहत के कुछ ही घंटों बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में नया मामला दर्ज कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस नए केस में पुलिस ने जबरन वसूली (Extortion) से जुड़ी धाराएं लगाई हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब विधायक रमन अरोड़ा को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कराया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दर्ज हुए इस नए केस ने विधायक अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं।

गौरतलब है कि रमन अरोड़ा लंबे समय से कानूनी पचड़ों में फंसे हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी व जमानत से जुड़े मामले लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।

Exit mobile version