चंडीगढ़ : प्रदेश भर में आज पंजाब पुलिस ऑपरेशन CASO करेंगी। Safe Neighborhood की पहल पर ऑपरेशन CASO लॉन्च किया जाएगा। DGP गौरव यादव की अगुवाई में मुहीम चलाई जाएगी। पंजाब पुलिस के सभी बड़े अधिकारी ग्राउंड पर Crime free Punjab की मुहिम चलाएंगे। जुर्म करने वाले अपराधियों पर पुलिस नकेल कसेगी। ऑपरेशन CASO को DGP खुद लीड करेंगे। देशभर में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस हफ्ते दशहरा है, जबकि राज्य में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस एक्शन मोड में है और बड़े स्तर पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
यह ऑपरेशन CASO राज्य के सभी जिलों में चलेगा। इसमें 412 थानों की पुलिस शामिल होगी। पूरे पंजाब में ऑपरेशन में आठ हजार से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। इस अभियान के जरिए अपराधियों, नशा तस्करों आदि के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। अमृतसर में सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ऑपरेशन कासो का नेतृत्व करेंगे, जबकि लुधियाना में सीपी कुलदीप सिंह चहल इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।
इससे पहले भी CASO चलाया गया था और भारी मात्रा में नशा, हथियार और नकदी बरामद की गई थी। सभी जिलों में अपराधियों, नशा तस्करों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है। सूची में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हमारा प्रयास राज्य में लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। इससे पहले करीब सात बार कासो अभियान चलाया जा चुका है। भारी मात्रा में नशा, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है।
होशियारपुर में नशे और सड़क स्तर के अपराधियों के खिलाफ CASO
अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ राज्य स्तरीय CASO में आईपीएस ADGP अनीता पुंज और SSP होशियारपुर सुरेंद्र लांबा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होशियारपुर जिले में इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। 4 एसपी और 14 डीएसपी भी IPS ADGP अनीता पुंज और SSP सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में होशियारपुर जिले में CASO की निगरानी करेंगे।

