Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : शिरोमणि अकाली दल को लगा तगड़ा झटका, बंगा से MLA Dr. Sukhwinder Sukhi को CM Mann ने AAP में करवाया शामिल

August 14, 2024

Big Breaking : शिरोमणि अकाली दल को लगा तगड़ा झटका, बंगा से MLA Dr. Sukhwinder Sukhi को CM Mann ने AAP में करवाया शामिल

चंडीगढ़ : बंगा से शिरोमणि अकाली दल काे बड़ा झटका लगा हैं। बंगा से विधायक डा. सुखविंदर सुक्खी आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए हैं। उन्हें खुद सीएम भगवंत मान ने आप में शामिल करवाया हैं।

आप में शामिल हाेने के बाद विधायक डा. सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि आप में शामिल होने का सबसे बड़ा कारण मौजूदा राज्य सरकार का काम करने का तरीका है। आप सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की एक पुरानी याद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शहीद-ए-आजम की धरती पर मौजूद थे।

मैंने सीएम मान से शहीद-ए-आजम की धरती पर मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की और उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। बंगा के एक भ्रष्ट नायब तहसीलदार को मेरे कहने पर सीएम मान ने सस्पेंड किया। बंगा विधायक पद से इस्तीफे के बारे में डा. सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि वे कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

सीएम मान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आज पंजाब में आम आदमी पार्टी के परिवार में इज़ाफा हुआ है…बंगा से मौजूदा विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुखी आज अकाली दल छोड़कर हमारे परिवार में शामिल हो गए…मैं तहे दिल से आपका स्वागत करता हूं…टीम रंगला पंजाब का यह कार्य लगातार बढ़ता जा रहा है…।

बता दें, डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी का परिवार बसपा से जुड़ा रहा है। सुक्खी ने बसपा की टिकट से 2009 में चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने बसपा छोड़कर अकाली दल का दामन थाम लिया था। 2017 में अकाली दल ने उनको प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने बंगा विधानसभा हलका से जीत हासिल की। हालांकि अकाली दल व भाजपा गठजोड़ के खिलाफ सूबे में लहर चल रही थी। 2022 में अकाली दल के तीन विधायक ही पंजाब में चुनाव जीते थे। इनमें एक नाम सुखविंदर कुमार सुक्खी का है। सुक्खी ने बंगा विधानसभा से दूसरी बार जीत हासिल की है। 2022 के चुनाव में डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. तरलोचन सिंह को हराया। उन्होंने 2023 जालंधर लोकसभा उपचुनाव भी लड़ा, लेकिन आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू से हार गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें