Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : अकाली नेता Bikram Majithia के खिलाफ FIR दर्ज, छापमारी के बाद हुए थे गिरफ्तार

June 25, 2025

Big Breaking : अकाली नेता Bikram Majithia के खिलाफ FIR दर्ज, छापमारी के बाद हुए थे गिरफ्तार

Bikram Majithia: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। विजिलेंस विभाग की एक बड़ी टीम ने आज सुबह उनके अमृतसर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की थी,जो कि कई घंटों तक चली। इसके बाद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने हिरासत में ले लिया है।

पहले के अपडेट के अनुसरा अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विजिलेंस की टीम मजीठिया को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही है। बता दें कि मजीठिया के घर पर सुबह से ही विजिलेंस की छापेमारी चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी लखबीर सिंह के नेतृत्व में 15 अधिकारियों की टीम को मजीठिया के 15 से अधिक ठिकानों से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 निजी डायरियां और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। कार्रवाई के बाद मजीठिया को हिरासत में लेकर टीम उन्हें मोहाली लेकर रवाना हो गई है।

-बिक्रम मजीठिया के खिलाफ FIR दर्ज

बता दें कि, बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी सामने आई है। इस मामले में आज 4:40 बजे एफआईआर दर्ज की गई।

 

 

घर के कोने-कोने की हुई जांच

बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू वाले घर पर तड़के विजिलेंस की टीम पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया, आसपास के सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे इलाके में हलचल का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्यभर में फैले ड्रग नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में मजीठिया से जुड़े नौ अलग-अलग ठिकानों सहित, पंजाब भर में कुल 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। विजिलेंस टीम कथित “ड्रग मनी” और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।

मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी – मजीठिया

मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में एक टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। सरकार को समझ लेना चाहिए कि चाहे जितने भी केस दर्ज हो जाएं, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सत्य की जीत होगी।

देखें LIVE VIDEO: 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें