Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : पेरिस ओलंपिक में Disqualified होने के बाद बेहोश हुईं Vinesh Phogat, अस्पताल में किया भर्ती

August 7, 2024

Big Breaking : पेरिस ओलंपिक में Disqualified होने के बाद बेहोश हुईं Vinesh Phogat, अस्पताल में किया भर्ती

पेरिस (फ्रांस) : कुश्ती के मैदान में भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा, पहलवान विनेश फोगट को बुधवार को 50 किलोग्राम महिला कुश्ती स्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वहीं आयोग्य घोषित होने के बाद विनेश बेहोश हो गई हैं। विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनेश की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनेश फोगट काे पेरिस ओलंपिक के अस्पताल में उनकी भर्ती किया गया है।

बता दें, विनेश को स्वर्ण पदक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ना था। भारतीय ओलंपिक दल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि फोगट ने 50 किलोग्राम से अधिक वजन उठाया था, इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

पीएम माेदी ने भी पहलवान विनेश फोगट के अयोग्य ठहराए जाने के बाद पोस्ट शेयर कर हौसला बढ़ाया हैं। पीएम माेदी ने एक्स पर पाेस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं, कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें