नई दिल्ली। NEET-PG 2025 की परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करें और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करें। कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स (NBE) को साफ-साफ निर्देश दिया कि NEET-PG 2025 की परीक्षा को एक ही शिफ्ट में करवाना होगा। कोर्ट ने दो शिफ्ट में परीक्षा करवाने के NBE के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि ये मनमाना है और इससे स्टूडेंट्स के साथ नाइंसाफी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: NEET-PG 2025 परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में होगी, 15 जून को होनी है परीक्षा

supreem court
