Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

March 21, 2025

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। यह धमाका किस्साखानी बाजार की जामा मस्जिद में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबल इलाके को घेरकर राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आतंकवादी हमलों में 73% की बढ़ोतरी
पेशावर पहले भी कई आतंकी हमलों का शिकार हो चुका है। पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी में आतंकवादी हमलों में 73% की बढ़ोतरी हुई है। इन हमलों में बलूचिस्तान सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां आतंकवादी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

बलूचिस्तान में 23 हमले हुए, 75 लोगों गई जान 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा इलाके में आतंकवादी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। फरवरी महीने में बलूचिस्तान में 23 हमले हुए, जिनमें 75 लोगों की जान चली गई। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा में भी 30 हमले हुए, जिनमें 45 लोग मारे गए। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि इन हमलों के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य आतंकी संगठन हैं।

पाकिस्तान के लिए चुनौती बना आतंकवाद 
इस बढ़ते आतंकवाद ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर दी है, खासकर उन इलाकों में जहां उग्रवादी गुटों की ताकत बढ़ रही है। सरकार के लिए ये एक बड़ी चुनौती बन गई है कि वह इन हमलों को कैसे रोके और शांति कैसे बहाल करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें