Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर में घुसने की दो कोशिशें नाकाम

May 22, 2025

Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर में घुसने की दो कोशिशें नाकाम

नेशनल डेस्क। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार मिलने वाली धमकियों के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी सुरक्षा चाक चौबंद है, इसके बावजूद सलमान खान के घर में जबरदस्ती घुस रहे एक शख्स का मामला सामने आया है। जहां, मुंबई पुलिस ने मामला की सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना 20 मई की है। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ का रहने वाला 23 साल का जीतेंद्र कुमार, 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था। सिक्योरिटी से छिपने के लिए वो कार में छिपकर अपार्टमेंट में घुसा था। जितेंद्र सलमान खान से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था।

सिक्योरिटी अफसर ने दर्ज कराई FIR
गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सलमान खान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है। इसमें लिखा है कि 20 मई को लगभग 09:45 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उस जगह से चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। शाम करीब 7:15 बजे वही अज्ञात व्यक्ति फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

20 मई को भी हुई घर में घुसने की कोशिश
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में बिना मंजूरी के छिपकर घुसने का दूसरा मामला 20 मई को सामने आया. 20 मई यानी मंगलवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर एक शख्स, जिसका नाम जितेंद्र कुमार सिंह है, उसने सलमान से मिलने के लिए गाड़ी के पीछे छिपकर अंदर घुसने की कोशिश की. हालांकि लंबे वक्त से मिल रही धमकियों के मद्देनजर सलमान और उनके घर की सुरक्षा चाक चौबंद थी, ऐसे में उस शख्स को भी सुरक्षाकर्मियों ने वहीं पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

यहां का रहने वाला है युवक व सलमान के पड़ोस की रहने वाली है महिला
जिस महिला ने आधी रात को सलमान के घर में घुसने की कोशिश की वो खार पश्चिम इलाके की रहने वाली है. ये इलाका सलमान के घर के पास का ही है. वहीं 23 साल का जितेंद्र कुमार सिंह छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है और हर ऐंगल से जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि वो सलमान से मिलने के लिए ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें