Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Census in India : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, देश में अगले साल से शुरू हो सकती है जनगणना

October 28, 2024

Census in India : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, देश में अगले साल से शुरू हो सकती है जनगणना

नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से जनगणना कराए जाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि देश में अगले साल से जनगणना शुरू हो सकती है। अगले साल 2025 से शुरू होकर 2026 तक जनगणना चलेगी। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते 2021 में की जाने वाली जनगणना टालनी पड़ी थी।

जनगणना के आंकड़े 2026 में उपलब्ध होंगे
देश में पिछली बार जनगणना 2011 में दर्ज की गई थी। इसका अगला चरण 2021 में शुरू होना था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण नहीं हो पाई। इसके बाद से जनगणना को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे हैं कि अगली जनगणना के आंकड़े कब प्रकाशित किए जाएंगे। अब, केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगली जनगणना के आंकड़े 2026 में उपलब्ध होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनगणना के डेटा रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया 2025 में शुरू होगी और रिपोर्ट 2026 में प्रकाशित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें