Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबर: वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली

नई दिल्ली : दिल्ली के साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े गोली चलने संबंधी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यहां वकील की ड्रेस में आए अज्ञात हमलावर ने दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला को गोली क्यों मारी गई। वहीं फ़िलहाल अभी हमलावरों के गिरफ्तार होने संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version