Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार ने बढ़ाई सैलरी

September 8, 2025

Bihar: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार ने बढ़ाई सैलरी

नेशनल डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने घोषणा की कि अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है।

आंगनबाड़ी कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की 

सीएम ने कहा कि इस निर्णय का लाभ राज्य के लगभग 1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को मिलेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन स्तर में सुधार लाने में अहम योगदान देती हैं।

 

नीतीश कुमार ने बताया कि नवंबर 2005 से एनडीए सरकार ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों की इस काम में भूमिका महत्वपूर्ण रही है। सीएम ने कहा कि मानदेय में यह बढ़ोतरी सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ाएगी और राज्य में बाल विकास सेवाओं को और प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद करेगी।

इसके अलावा, नीतीश सरकार ने पहले ही आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया था। अब आशा कार्यकर्ताओं को 1,000 रुपये की बजाय 3,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 600 रुपये दिए जाएंगे, जो पहले 300 रुपये थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें