Site icon Dainik Savera Times

Big News: Ferozepur में गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी और पुलिस के बीच मुठभेड़, चलीं गोलियां

फिरोजपुर के तलवंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि फिरोजपुर में गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी गैंगस्टर गुरपियार सिंह और पुलिस के बीच मई मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि तलवंडी पुलिस नाके पर गैंगस्टर गुरपियार सिंह को रोकने की कोशिश कर रही थी जिस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग की और गोली लगने से गैंगस्टर गुरपियार सिंह घायल हो गया। अब घायल गैंगस्टर को जीरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version