Site icon Dainik Savera Times

फिल्म जगत से जुड़ी बड़ी खबरः इस मशहूर एक्टर का निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

‘Balagam’ Actor GV Babu Passes Away : फिल्म जगत से जुड़ी बेहत दुखद खबर सामने आई है। जहां, तेलुगु रंगमंच और साउथ फिल्मों के जाने-माने कलाकार जीवी बाबू का निधन हो गया। वे कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बाबू जी का निधन तेलंगाना के वारंगल शहर में इलाज के दौरान हुआ। जिसके बाद से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

थिएटर से की थी करियर की शुरुआत
जीवी बाबू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर (रंगमंच) से की थी। उन्हें एक्टिंग का बहुत शौक था और उन्होंने जीवन का बड़ा हिस्सा थिएटर को समर्पित किया। बाद में उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया और वहां भी अपनी गहरी छाप छोड़ी।

‘बालागम’ फिल्म से मिली खास पहचान
बाबू को फिल्म ‘बालागम’ (2023) में उनकी भूमिका के लिए बहुत सराहना मिली। यह फिल्म ग्रामीण तेलंगाना पर आधारित एक पारिवारिक ड्रामा है। फिल्म में उन्होंने सहायक किरदार निभाया था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी गांव के बुजुर्ग कोमुरय्या की मौत के बाद सामने आए पारिवारिक विवादों पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कोमुरय्या की आत्मा को गांव के दुर्भाग्य के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद परिवार में मेल-मिलाप होता है।

फिल्म के डायरेक्टर वेणु येलदंडी ने जताया दुख
‘बालागम’ के निर्देशक वेणु येलदंडी ने सोशल मीडिया पर जीवी बाबू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “जीवी बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने पूरा जीवन थिएटर को दिया। मुझे गर्व है कि उन्हें ‘बालागम’ जैसी फिल्म के जरिए पेश करने का मौका मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
बाबू के निधन से उनके फैंस और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गहरा दुख है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके योगदान को लोग कभी नहीं भूलेंगे।

 

Exit mobile version