Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबर… इस देश को 200 एकड़ जमीन लौटाएगा भारत, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

ढाका। बॉर्डर गार्ड BANGLADESH (BGB) और INDIA के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ा फैसला लिया गया। इसमें यह तय हुआ कि 200 एकड़ भूमि बांग्लादेश को लौटाई जाएगी, जो नदी के कटाव के कारण भारत में चली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजीबी और बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों के बीच रविवार को मीटिंग हुई। इसमें विवादित भूमि का फिर से सर्वे करने और इसे सही मालिकों को लौटाने का संयुक्त निर्णय लिया गया। यह बैठक रविवार को हुई, जिसमें विवादित भूमि का पुनः सर्वेक्षण कर उसे भूमि मालिकों को लौटाने का संयुक्त निर्णय लिया गया। यह भूमि दौलतपुर उपजिला के रामकृष्णपुर संघ के चालिशपारा क्षेत्र में स्थित है, जो पद्मा नदी के मार्ग में बदलाव और प्राकृतिक आपदाओं के कारण 3 किलोमीटर के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभों को अव्यवस्थित कर दिया था।

जमीन से जुड़े विवाद को लेकर इस साल की शुरुआत में सर्वे किया गया। इसमें पूरा मामला सामने आ गया था। बीजीबी की 47वीं बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एम महबूब मुर्शेद रहमान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों देश अक्तूबर में आधिकारिक रूप से सीमाओं को सही करने की तैयारी कर रहे हैं। विवादित भूमि का फिर से सर्वे करने और उसे उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने पर सहमति बनी है।

Exit mobile version