Site icon Dainik Savera Times

बड़ी राहतः कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा अब कैद में बदली

नेशनल डेस्कः भारत सरकार के दखल के बाद कतर में गिरफ्तार 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। कतर में जासूस के कथित आरोप में मौत की सजा सुनाये जाने के बाद अब भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 8 भारतीय लोगों की मौत की सजा कम कर दी गई है। बता दें कि बीते अक्टूबर महीने में कतर की एक अदालत ने एक साल से अधिक समय से हिरासत में रखे गए 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाई थी।

गौरतलब, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भारत इस मामले पर कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है। सरकार पूर्व नौसेना कर्मियों को सभी कानूनी और दूतावास संबंधी सहायता देना जारी रखेगी। अगस्त 2022 में, कतर ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को इजरायल के लिए जासूस के रूप में काम करने के संदेह में हिरासत में लिया, जबकि वे मध्य पूर्वी देश में स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। कतर खुफिया एजेंसी ने 30 अगस्त 2022 को दोहा से गिरफ्तार किया था। नौसेना के दिग्गजों की जमानत याचिकाएं कतर अधिकारियों की ओर से कई बार खारिज कर दी गईं। इस साल अक्टूबर में कतर की प्रथम दृष्टया अदालत ने मौत की सजा की घोषणा की थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद कतर एक अदालत ने पूर्व सैनिकों के मौत के सजा को अब कैद में बदलने का फैसला सुनाया है।

Exit mobile version