Site icon Dainik Savera Times

मानहानि केस में Rahul Gandhi को बड़ी राहत, Supreme Court ने सजा पर लगाई रोक

नई दिल्ली : मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी की अपील पर जब तक फैसला नहीं हो जाता तब तक सजा पर रोक लगाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनका बयान सही नहीं हैं, उन्हें आगे से सावधान रहने की जरूरत है। इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से उन्हें राहत मिली है और एक सांसद के रूप में सदस्यता भी बहाल हो गई है अब वह चुनाव भी लड़ सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल दिखने लगा। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचने शुरू हो गए। पार्टी के सीनियर नेता तारिक अनवर, डॉ अजय कुमार, गुरदीप सफल सभी लोगों ने कहा कि यह न्याय की जीत है। जिस तरह से सजा के 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी से उनकी संसद की सदस्यता और घर खाली कराया गया था उसी तरह से 24 घंटे के भीतर उनके उनको संसद की सदस्यता बहाल की जाए।

Exit mobile version