Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

YouTuber Jyoti Malhotra को लेकर एक और बड़ा खुलासा, इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी

May 23, 2025

YouTuber Jyoti Malhotra को लेकर एक और बड़ा खुलासा, इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी

Jyoti Malhotra News : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में घिरी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह साल 2023 में झारखंड के प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम दर्शन करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने फौजदारी बाबा की आरती में भी हिस्सा लिया, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, बासुकीनाथ में पूजा करते हुए तस्वीर सामने आना कई सवाल खड़ी कर रही हैं। लोग सोच रहे हैं कि क्या वह वहां सच में पूजा के लिए गई थीं, या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Jyoti Malhotra: Indian YouTuber who documented her travel to Pakistan arrested for allegedly spying | CNN

प्रसिद्ध धाम है बासुकीनाथ 
बासुकीनाथ धाम, झारखंड के दुमका जिले में स्थित है और यह भोलेनाथ यानी शिव जी के एक प्रसिद्ध मंदिर के रूप में जाना जाता है। यहां के शिवलिंग को “कामना लिंग” भी कहा जाता है, जिसका मतलब है – जो भी सच्चे मन से यहां प्रार्थना करता है, उसकी इच्छा पूरी होती है।

लाखों श्रद्धालु करते हैं दर्शन
यह मंदिर सावन के महीने में खास तौर पर बहुत भीड़ भरा होता है। झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, सिक्किम, यहां तक कि नेपाल और भूटान से भी श्रद्धालु आते हैं।
हर दिन लाखों लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें