Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेना को बड़ी कामयाबीः खूंखार आतंकी उजैर खान मुठभेड़ में ढेर

September 19, 2023

सेना को बड़ी कामयाबीः खूंखार आतंकी उजैर खान मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ पिछले सात दिनों से जारी मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई । कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि मारे गए दो आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान भी शामिल है। कुमार ने कहा कि गोलीबारी में सेना के दो अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मिंयों की जान चली गई। एडीजीपी ने अनंतनाग में संवाददाताओं को बताया, अभी तक लश्कर कमांडर उजैर खान का शव बरामद किया जा चुका है। दूसरे आतंकी का शव दिख रहा है, लेकिन अभी तक उसे निकालना संभव नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह बुधवार को दक्षिण कश्मीर जिले के गडोले वन क्षेत्र में शुरू हुई गोलीबारी खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा, एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जहां तलाशी ली जानी बाकी है। बहुत सारे गोले हो सकते हैं जिनमें विस्फोट न हुआ हो, उन्हें बरामद कर नष्ट किया जाएगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस क्षेत्र में न जाएं। एडीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों को रिपोर्ट मिली थी कि वहां दो से तीन आतंकवादी हैं। कुमार ने कहा, संभावना है कि तीसरा शव कहीं हो। तलाश पूरी होने के बाद इसका पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें