Site icon Dainik Savera Times

सेना को बड़ी कामयाबीः बारामूला में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकवादी समेत आठ गिरफ्तार

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक आतंकवादी और दो महिलाओं समेत आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। मॉड्यूल नियंत्रण रेखा के पार से तस्करी कर लाए गए हथियारों को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को आपूर्ति करने में शामिल था। उन्होंने कहा कि जिले में हाल के दिनों में इन दो मॉड्यूल के भंडाफोड़ से बलों को बड़े आतंकवादी हमलों को नाकाम करने में मदद मिली है। एसएसपी बारामूला ने कहा कि पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ 14 सितंबर को किया गया था, जिसमे पुंछ जम्मू के एक निवासी सहित तीन आतंकवादी सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई थी।

नागपुरे ने कहा कि बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद नागपुरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना की आठवीं राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने परनपीलन ब्रिज उरी में नाका चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, दो साइलेंसर, पांच चीन निर्मित ग्रेनेड और 29 गोलियां बरामद की गयी।

इन दोनों का तुरंत हिरासत में ले लिया गया। नगपुरे ने कहा कि दोनों की पहचान बारामूला निवासी जैद हसन मल्ला और मोहम्मद आरिफ चन्ना के रूप में की हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने सहयोगी का नाम सुरनकोट पुंछ अहमद लोहार बताया, जिसे भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा का यह नेटवर्क पुंछ तक फैला हुआ है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है तथा

Exit mobile version