Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मुंबई ATS की बड़ी कार्रवाई, सोनू खत्री गैंग के 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

मुंबई: नवांशहर के मक्खन सिंह मर्डर केस में पुलिस ने तीन कुख्यात गैंगस्टरों को आज मुंबई से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और महाराष्ट्र एटीएस दोनों ने मिलकर छापेमारी अभियान चलाया था। इन्होंने नवांशहर के मक्खन सिंह की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। पंजाब पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी़ लेकिन इनकी कोई सुचना नहीं मिल रही थी। सोनू खत्री गैंग के ये तीनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय फरार आतंकी हरविंदर सिंह रिन्दा के सम्पर्क में रहते हुए मुंबई से सटे कल्याण जिले के आबीवली में पहुंचे थे। तीनों आरोपियों के नाम शिवम सिंह, गुरमुख सिंह और अमनदीप कुमार हैं।

Exit mobile version