Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS के 5 आतंकी गिरफ्तार

September 11, 2025

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS के 5 आतंकी गिरफ्तार

नेशनल डेस्क। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। जहां, कार्रवाई करते हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आतंकी दिल्ली से पकड़े गए, जो मुंबई के रहने वाले थे। इसके अलावा, एक आतंकी रांची (झारखंड) से गिरफ्तार हुआ। बाकी आतंकी अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किए गए। दिल्ली पुलिस कार्रवाई संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आतंकी दिल्ली से हथियार जुटाकर मुंबई लौटने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही उन्हें दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस और एजेंसियों की इस छापेमारी में आतंकियों के पास से हथियार और बम बनाने का सामान भी बरामद किया गया है।

 

कोड वर्ड से करते थे बातचीत
स्पेशल सेल के अनुसार, ये आतंकी अपने पाकिस्तानी हैंडलर से बात करने के लिए इनक्रिप्टेड कॉल का इस्तेमाल करते थे। बातचीत के दौरान ये लोग गजबा लीडर, प्रोफेसर और सीईओ कंपनी जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। सोशल मीडिया के जरिए ये नए लोगों को ISIS में शामिल करने की कोशिश करते थे। पकड़े गये आतंकियों में आफताब (दिल्ली से पकड़ा गया)  जो 10वीं पास है। वहीं, दानिश (रांची से पकड़ा गया) – इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट किया है।

गिरफ्तार आतंकियों के नाम

-अशहर दानिश

-सूफियान अबुबकर खान

-आफताब अंसारी

-हुजैफा यमन

-कामरान कुरैशी

युवाओं का करते थे ब्रेनवॉश
पुलिस के अनुसार, ये आतंकी खिलाफत मॉड्यूल के तहत काम कर रहे थे। इस मॉड्यूल का मकसद युवाओं का ब्रेनवॉश करके उन्हें जिहाद के लिए तैयार करना होता है। इसके बाद उन्हें अलग-अलग इलाकों में सक्रिय किया जाता है ताकि वे हथियार, विस्फोटक जुटा सकें और आतंकी हमलों की योजना बना सकें।

स्लीपर सेल की तरह कर रहे थे काम
गिरफ्तार किए गए सभी पांच आतंकी ISIS के स्लीपर सेल का हिस्सा थे। इनका मुख्य काम था। हथियार और विस्फोटक जुटाना, नए आतंकियों की भर्ती करना, संगठन के इशारों पर आतंकी हमले की साजिश रचना।

गिरफ्तारियों को लेकर पुलिस ने कही ये बात
पुलिस का कहना है कि ये आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे पाते, उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक ये लोग कितने युवाओं को संगठन में शामिल कर चुके हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें