Site icon Dainik Savera Times

जालंधर पुलिस की बड़ी सफलता, लखवीर लंडा गैंग के 3 गुर्गे कार व भारी मात्रा में हथियार सहित काबू

जालंधर पुलिस ने लखवीर लंडा हरिके गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 पिस्टल सहित मैगजीन, 30 जिंदा राउंड, 1 रिवॉल्वर 32 बोर और 5 जिंदा राउंड, 2 जिंदा राउंड व पिस्टल 315 बोर सहित एक आई-20 कार बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

इस सबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि लखवीर लंडा गिरोह के 3 सदस्य लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडी, गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन और सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुक्खा को कार व हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। बता दें कि इन लोगों ने गुरमेल सिंह के पुत्र बलाचौरिया निवासी बोल्ड़ा, होशियारपुर जो की इस समय अमृतसर जल बंद में है, के कहने पर विरोधी गैंग के सदस्यों को मरने की फ़िराक में थे। उन्हें हथियार मुहैया करवाने के लिए रवि बलाचौरिया पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर कौंसल से बातचीत करता था और यह सब गैंगस्टर लखवीर लंडा निवासी हरिके के इशारे पर किया जाता था। ये सभी हथियार यूपी के मेरठ से लाए गए हैं और इन हथियारों का इस्तेमाल विपक्षी गिरोह के सदस्यों की हत्या, रंगदारी और अन्य बड़ी वारदातों में किया जाना था।

Exit mobile version