Site icon Dainik Savera Times

Amritpal को लेकर बड़ी अपडेट, नेपाल सीमा के पास मिली last location

चंडीगढ़ (नीरू): फरार अमृतपाल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन का पता चला है। पुलिस के अनुसार उसकी लास्ट लोकेशन उत्तर प्रदेश के महराजगंज बताया जा रहा है, जो कि नेपाल सीमा के पास है। वहीं खबर यह भी है कि 6 एके47, 2 एके56 मंगवाए थे वह पाकिस्तान से आए थे। अमृतपाल सिंह पाकिस्तान के रिटायर्ड मेजर के संपर्क में था। जम्मू-कश्मीर के रास्ते हथियार आने थे।

पंजाब के भगोड़े अमृतपाल के जगह-जगह पोस्टर भी लगे गए हैं। भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। सभी पुलिस, एसएसबी और जांच एजेंसियां एलर्ट मोड पर हैं। खालिस्तानी अमृतपाल को लेकर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस और एसएसबी सीमा पर हर आने जाने वाले वाहनों व लोगों की लगातार चेकिंग कर रही है। वहीं डॉग स्क्वाड को भी एलर्ट किया गया है।

Exit mobile version