Bihar Assembly Elections : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने ला हैं। इसी वजह से सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इस बार के चुनाव को लेकर कई नए चेहरे राजनीति में आने की खूब चर्चा में हैं।
निशांत कुमार के चुनाव लड़ने की उठ रही मांग
इस बार चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी राजनीति में कदम रख सकते हैं। नालंदा से जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया है कि निशांत कुमार के चुनाव लड़ने की मांग उठ रही है।
इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं निशांत कुमार
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं, तो इससे पार्टी के कार्यकर्ता बहुत खुश होंगे। उन्होंने कहा कि नालंदा जिले की इस्लामपुर विधानसभा सीट से निशांत कुमार को चुनाव लड़वाने की मांग की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि इस्लामपुर की जनता उन्हें जरूर जीत दिलाएगी।
सांसद ने टिकट देने की अपील की
जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि उनके बेटे निशांत कुमार को इस्लामपुर सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा जाए। उनका मानना है कि जनता निशांत को भरपूर समर्थन देगी और जीताकर विधानसभा भेजेगी।
पार्टी नेताओं का मिला समर्थन
जेडीयू नेता शिव कुमार ने भी सांसद कौशलेंद्र के इस विचार की तारीफ की है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए एक अच्छा और मजबूत कदम बताया है। इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

