Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Politics : आज शाम ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री

January 28, 2024

Bihar Politics : आज शाम ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री

शाम 5 बजे दो डिप्टी सीएम के साथ सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री। नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपा दिया जो अब BJP के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। शाम तक बीजेपी गठबंधन के साथ 9वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री कुछ ही देर में समर्थन की चिट्ठी लेकर CM आवास पहुंचेंगे BJP विधायक।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा। इसके बाद कहा कि पहले का गठबंधन छोड़कर नया गठबंधन बनाएंगे। कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजभवन गए थे। कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नई सरकार के गठन की संभावना है।

पटना: जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को राजभवन के बाहर सौंपने के बाद मीडिया से बात की।

Bihar Politics : बिहार की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजनीतिक अनिश्नितता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़कर आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा। नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंपेंगे। राज्यपाल से मिलकर नई सरकार का दावा पेश करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। नीतीश के इस्तीफे से पहले बीजेपी वेट एंड वॉच की भूमिका में है। आज सुबह 10 बजे जेडीयू की विधायक दल की बैठक होने वाली है। विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे. दोपहर 3.30 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होने वाला है।

पहले नीतीश इस्तीफा दें, फिर बीजेपी अपना पक्ष…
जहां, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। वहीं, बिहार में कोर ग्रुप की बैठक के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले नीतीश इस्तीफा दें, फिर बीजेपी अपना पक्ष सार्वजनिक करेगी।

सीएम नीतीश कुमार के साथ 128 विधायकों का समर्थन है
जानकारी के मुताबिक एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी और समर्थन देने पर कुछ देर बाद बीजेपी की ओर से औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज पटना आ रहे हैं, उनकी मौजूदगी में नीतीश को समर्थन देने पर औपचारिक मुहर लगेगी। नीतीश कुमार आज जेडीयू के 45, बीजेपी के 78, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 और एक निर्दलीय विधायक समेत कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौपेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें