नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बिहार समेत पूरे देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।@NitishKumar
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2025
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।‘

