Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

October 15, 2025

बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार को अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एनडीए गठबंधन में लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, जिनमें से ये पहली सूची है। जिन उम्मीदवारों की टिकट मिले हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है…

लोजपा (रामविलास) के घोषित उम्मीदवार:

विधानसभा क्षेत्र             उम्मीदवार का नाम

गोविंदगंज                     राजू तिवारी
सिमरी बख्तियारपुर        संजय कुमार सिंह
दरौली                          विष्णु देव पासवान
गरखा                          सीमांत मृणाल
साहेबपुर                      कमाल सुरेंद्र कुमार
बखरी                          संजय कुमार
परबत्ता                         बाबूलाल शौर्य
नाथनगर                       मिथुन कुमार
पालीगंज                       सुनील कुमार
ब्रह्मपुर                          हुलास पांडे
डेहरी                            राजीव रंजन सिंह
बलरामपुर                     संगीता देवी
मखदुमपुर                     रानी कुमारी
ओबरा                          प्रकाश चंद्र

 

एनडीए की अन्य पार्टियों की सूची भी जारी

इसी दिन, एनडीए की प्रमुख पार्टी भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम प्रमुख है, जिन्हें दरभंगा के अलीनगर से टिकट मिला है। भाजपा को गठबंधन में 101 सीटें मिली हैं, और अब तक वह कुल 83 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने साथ ही पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया है, जो पहले जन सुराज अभियान से जुड़े थे।

जनता दल (यूनाइटेड) ने भी अपनी पहली सूची में 57 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसे पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंजूरी दी है। इस सूची में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को शामिल नहीं किया गया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने भी अपनी 6 में से 4 मौजूदा विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

JDU कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) ने सीटों का बंटवारा रविवार को किया था। इसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।

दो चरणों में होंगे मतदान

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतदान के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 243 सीटों के लिए मतदान होगा और यह तय करेगा कि आने वाले समय में बिहार की सत्ता किसके हाथ में होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें