Site icon Dainik Savera Times

बिहार चुनाव 2025: जनसुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, अब तक 116 उम्मीदवार घोषित

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक कुल 116 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के हर वर्ग को उसकी जनसंख्या के हिसाब से प्रतिनिधित्व देना चाहती है। उन्होंने बताया कि बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग (Extremely Backward Class) की संख्या सबसे ज्यादा है, इसलिए पार्टी ने अब तक घोषित उम्मीदवारों में से करीब एक-तिहाई टिकट इन्हीं को दिया है।

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार की राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी पार्टी ने इतनी बड़ी संख्या में अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों को टिकट दिया है। दूसरी सूची की घोषणा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मंच से सभी 65 प्रत्याशियों के नाम पढ़कर सुनाए।

 

पहली सूची का विवरण:

पहली सूची में कुल 51 प्रत्याशी शामिल थे। इसमें 7 उम्मीदवार आरक्षित सीटों से (जिनमें अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए सीट आरक्षित होती है)
44 उम्मीदवार सामान्य सीटों से
जातिगत वर्गों के अनुसार वितरण:
अतिपिछड़ा वर्ग: 17 (16 हिंदू और 1 मुस्लिम)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 11
सामान्य वर्ग: 9
अल्पसंख्यक वर्ग: 7
अनुसूचित जनजाति (ST): 1 (वाल्मीकिनगर सीट से)

जनसुराज की नीति का फोकस:

जनसुराज पार्टी जातीय संतुलन पर जोर दे रही है। PK का कहना है कि वे हर समुदाय को सही प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं, जिससे सबको बराबरी का मौका मिल सके।

Exit mobile version