Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Elections 2025: JDU ने जारी की 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

October 15, 2025

Bihar Elections 2025: JDU ने जारी की 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। इन उम्मीदवारों में कई जाने-माने चेहरे और जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। नरेन्द्र नारायण यादव को आलमनगर, कविता साहा को मधेपुरा से, महाराजगंज से हेम नारायण साह और मोकामा से अनंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

यह लिस्ट जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। जेडीयू ने कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि पार्टी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बीच कुछ सीटों को लेकर मतभेद की खबरें आई थीं।

JDU कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) ने सीटों का बंटवारा रविवार को किया था। इसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।

 

जेडीयू की उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

1. आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
2. बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
3. सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
4. मधेपुरा- कविता साहा
5. सोनबरसा- रत्नेश सादा
6. महिषी- गुंजेश्वर साह
7. कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार
8. बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
9. दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
10. बहादुरपुर- मदन सहनी
11. गायघाट – कोमल सिंह
12. मीनापुर- अजय कुशवाहा
13. सकरा- आदित्य कुमार
14. कांटी- अजय कुमार
15. कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
16. भोरे- सुनील कुमार
17. हथुआ- रामसेवक सिंह
18. बरौली- मंजीत सिंह
19. जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
20. रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
21. बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
22. महाराजगंज- हेम नारायण साह
23. एकमा- धुमल सिंह
24. मांझी- रणधीर सिंह
25. परसा- छोटे लाल राय
26. वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
27. राजापाकर- महेंद्र राम
28. महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
29. कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
30. वारिसनगर- मांजरीक मृणाल
31. समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी
32. मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
33. सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
34. विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा
35. हसनपुर- राज कुमार राय
36. चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
37. मटिहानी- राजकुमार सिंह
38. अलौली- रामचंद्र सदा
39. खगड़िया बब्लू मंडल
40. बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
41. जमालपुर- नचिकेता मंडल
42. सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
43. शेखपुर- रणधीर कुमार सोनी
44. बरबीघा- कुमार पुष्पंजय
45. अस्थावां- जितेंद्र कुमार
46. राजगीर- कौशल किशोर
47. इस्लामपुर- रुहेल रंजन
48. हिलसा- कृष्ण मुरारी
49. नालंदा- श्रवण कुमार
50. हरनौत- हरिनारायण सिंह
51. मोकामा- अनंत सिंह
52. फुलवारी- श्याम रजक
53. मसौढ़ी- अरुण मांझी
54. संदेश- राधा चरण साह
55. जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
56. डुमरांव- राहुल सिंह
57. राजपुर -संतोष कुमार निराला

चुनाव की तारीखें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतदान के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस तरह से जेडीयू ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है और अब उम्मीदवारों की तैयारी में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें