Site icon Dainik Savera Times

BIHAR NEWS : नकल में मदद करने को लेकर विवाद, मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या

Bihar Double Murder Case

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी मंदिर के पास परीक्षा में नकल में सहयोग नहीं करने को लेकर हुए विवाद में एक विद्यार्थी ने मैट्रिक के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि डेहरी उच्च विद्यालय के छात्रों की मैट्रिक परीक्षा का सेंटर सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल में है। परीक्षा के दौरान जब उत्तर पुस्तिका से परीक्षा कक्ष के अंदर नकल नहीं करने दिया गया, तो छात्रों में विवाद हो गया। इस विवाद में गुरुवार रात छात्रों में मारपीट हो गई और मारपीट के दौरान ही फायरिंग में दो छात्रों को गोली लग गई।

इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान डेहरी के शंभू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का पुत्र अमित कुमार (16) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने गोली चलने वाले एक नाबालिग छात्र को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Exit mobile version