Site icon Dainik Savera Times

बिहार के राजनीति खेमे से जुड़ी बड़ी खबर, RJD ने मंगनी लाल मंडल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया

JD new state president party

JD new state president party

RJD new state president : बिहार की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंगनी लाल मंडल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह ऐलान पटना में गुरुवार को आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में हुआ।

लालू, राबड़ी और तेजस्वी की मौजूदगी में हुई घोषणा

इस बैठक में पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। मीसा भारती समेत आरजेडी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे। तेजस्वी और लालू यादव की मौजूदगी में मंगनी लाल मंडल के नाम का ऐलान किया गया।

मंगनी लाल निर्विरोध चुने गए

इस पद के लिए किसी और ने नामांकन नहीं किया था, इसलिए मंगनी लाल मंडल को बिना किसी विरोध के अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने 80 वर्षीय जगदानंद सिंह की जगह ली है।

पिछड़ा वर्ग (EBC) से आते हैं मंगनी लाल  

मंगनी लाल मंडल “अत्यंत पिछड़ा वर्ग” यानी EBC समुदाय से आते हैं। बिहार में इस वर्ग की आबादी लगभग 36% है। ये पहली बार हुआ है जब इस वर्ग का कोई नेता किसी बड़े राजनीतिक दल का प्रदेश अध्यक्ष बना है। तेजस्वी यादव ने इसे एक “ऐतिहासिक फैसला” बताया है।

जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश में आरजेडी

आरजेडी की राजनीति में यादव और मुस्लिम वोटबैंक मजबूत माना जाता है। लेकिन सत्ता में वापसी के लिए पार्टी को बाकी जातियों का भी समर्थन चाहिए। इसलिए आरजेडी अलग-अलग जातियों के नेताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दे रही है।

बिहार में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां अपनी तैयारी में लग चुकी हैं। आरजेडी भी अपने संगठन को मज़बूत कर रही है और जातीय संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी भी हाल ही में बिहार दौरे पर गए हैं।

 

Exit mobile version