Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

April 2, 2024

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

Bijapur Naxalites Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), विशेष कार्य बल (STF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां चार नक्सलियों का शव, एक स्वचालित लाइट मशीन गन (LMG), ‘बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ और अन्य हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 37 नक्सली मारे जा चुके हैं। सुकमा जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें