Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Middle Class का शोषण कर रही BJP, हर चीज पर TAX लगा रखा है… बोली AAP नेता प्रियंका कक्कड़

January 28, 2025

Middle Class का शोषण कर रही BJP, हर चीज पर TAX लगा रखा है… बोली AAP नेता प्रियंका कक्कड़

BJP exploiting middle class ; नेशनल डेस्क : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मुफ्त की सुविधाओं पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में दो प्रमुख विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यम वर्ग पर ज्यादा टैक्स लगाया है, जिससे लोग आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

Middle Class को मिलनी चाहिए मुफ्त सुविधाएं

आपको बता दें कि प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सालाना 10 लाख रुपये कमा रहा है, तो उसमें से 5 लाख रुपये टैक्स के रूप में देने होते हैं। ऐसे में वह टैक्स जो जनता से लिया जाता है, उसका सही इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इस टैक्स से अच्छे स्कूल, मुफ्त पीने का पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बस यात्रा जैसी सुविधाएं दी जानी चाहिए।

बीजेपी का मुफ्त सुविधाओं पर आरोप

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेता आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं कि वे जनता को मुफ्त सुविधाएं देकर गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि यह मुफ्त की रेवड़ी बांटना सही नहीं है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि उनका उद्देश्य जनता के पैसे का सही इस्तेमाल करना है।

AAP ने दी मुफ्त सुविधाओं की सफाई

वहीं आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि दिल्ली की जनता को मुफ्त की सुविधाएं देने के पीछे एक मजबूत तर्क है। पार्टी ने कहा कि हर आम आदमी अपनी सैलरी का आधा हिस्सा टैक्स के रूप में देता है और उस टैक्स से ही दिल्ली में लोगों को मुफ्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुफ्त की सुविधाओं को लेकर बहस तेज हो गई है, और यह मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख बन चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें