नेशनल डेस्क : कांग्रेस का अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और देश के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। इसी बीच कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक बयान में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के पास ऐसा कोई महापुरुष नहीं है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया हो। इसलिए, भाजपा को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरोहर को “उधार” लेना पड़ता है।
भाजपा के पास कोई ऐसा महापुरुष नहीं जो…
मीडिया से बातीचत के दौरान उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि भाजपा कभी सरदार वल्लभभाई पटेल और कभी बाबा साहेब अंबेडकर पर दावा करती है, लेकिन भाजपा के पास कोई ऐसा महापुरुष नहीं है, जो भा.ज.पा., जनसंघ, या आरएसएस की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया हो।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “भाजपा के पास गिनाने के लिए कोई महापुरुष नहीं है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया इसलिए उनको उधार लेना पड़ता है। कभी सरदार वल्लभ भाई पटेल, कभी बाबा साहब अंबेडकर पर दावा करते हैं। भाजपा के पास एक भी ऐसा… pic.twitter.com/3u6iMeUHnI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2025
जो संदेश जाएगा, वह दिशा और दशा तय करेगा
इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, चाहे भाजपा कितने भी हमले करें, कांग्रेस महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती पर खड़ी है। यहां से जो संदेश जाएगा, वह भविष्य में देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कांग्रेस अपनी इतिहासिक धरोहर को गर्व से अपनाए रखेगी, जबकि भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को अपने एजेंडे से जोड़ने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस का संगठनात्मक दृष्टिकोण
कांग्रेस का आगामी अधिवेशन न केवल संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसमें देश के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि पार्टी पिछले समय के संघर्षों पर ज्यादा ध्यान दे रही है और भविष्य के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना रही। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर जवाब दिया कि पार्टी के पास फ्यूचर एक्शन प्लान है, हालांकि उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। इस प्रकार, कांग्रेस का अधिवेशन अहम मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ भविष्य की रणनीतियों को आकार देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

