Site icon Dainik Savera Times

बजट पर बोले BJP नेता Harjeet Grewal, कहा-पहली बार किसानों की ओर दिया गया विशेष ध्यान

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये जो बजट आज पेश किया गया है यह आधुनिक भारत का बजट है और पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि खेती और किसानों की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा, बजट में जो टैक्स और MSME सहित अन्य छूट दी गईं हैं वो आम लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। हर नजरिए से देखा जाए तो यह बजट भारत की तरक्की वाला है। यह बजट 5वीं से तीसरी सबसे बड़ी आर्थिकता बनने में बहुत मददगार साबित होगा।

Exit mobile version