Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP Manifesto: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’

November 3, 2024

BJP Manifesto: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया। इस अवसर पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। संकल्प पत्र लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए, भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब भी झारखंड में भाजपा की सरकार बनी है, तब-तब राज्य में विकास कार्य हुए हैं।

 

जब भी झारखंड में भाजपा की सरकार बनी है, तब-तब राज्य में विकास कार्य हुए हैं। जब भी झामुमो की सरकार बनी है, उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया और केवल अपने परिवार का विकास किया है। उन्होंने 5 साल तक झारखंड को लूटा और कोई वादा पूरा नहीं किया। लोगों ने इस बार एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है,” मरांडी ने कहा।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि घोषणापत्र में झारखंड के सभी वर्गों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुनियादी ढांचे और विकास संबंधी विषयों को शामिल किया जाएगा।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि संकल्प पत्र में 150 संकल्प होंगे। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें