Site icon Dainik Savera Times

Delhi Election 2025 : अटल रसोई का वादा सिर्फ झूठा प्रचार… BJP के घोषणा पत्र पर कांग्रेस का हमला

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी जारी है। इसी बीच आज कांग्रेस के कस्तूरबा नगर से प्रत्याशी अभिषेक दत्त ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे, वे पूरी तरह से झूठे साबित हुए हैं।

‘अटल रसोई‘ का वादा, लेकिन कुछ नहीं मिला

आपको बता दें कि अभिषेक दत्त ने बीजेपी के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जब बीजेपी ने एमसीडी चुनाव लड़ा था, तो उन्होंने ‘अटल रसोई’ शुरू करने का वादा किया था, जिसमें 3 रुपये में खाना देने की बात कही गई थी। लेकिन, उनके मुताबिक, जब उन्होंने जाँच की तो सिर्फ पुराने और धूल से भरे बोर्ड ही मिले, जो किसी भी योजना को नहीं दर्शाते थे।

केंद्र और दिल्ली सरकार पर सवाल

अभिषेक दत्त ने यह भी कहा कि बीजेपी केंद्र में सत्ता में है और आम आदमी पार्टी (AAP) पिछले 10 सालों से दिल्ली की सरकार चला रही है। उन्होंने सवाल किया कि अगर दोनों पार्टियां दिल्ली में योजनाएं लाती हैं, तो इन योजनाओं को पूरे देश में क्यों नहीं लागू किया जा सकता?

दिल्ली की जनता ने देखा है BJP को

अभिषेक दत्त ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को देख लिया है और यही कारण है कि दिल्लीवासियों ने शीला दीक्षित को चुना था। फिर अरविंद केजरीवाल सत्ता में आए, जिनके बारे में उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल एक आम आदमी हैं, लेकिन उनके पास 150 करोड़ रुपये का घर है।” इस बयान से उन्होंने केजरीवाल की संपत्ति पर सवाल उठाए।

Exit mobile version